कृति सैनन ने ‘बरेली की बर्फी’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने बताया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ की शूटिंग एक ‘रंगीन गीत’ के साथ पूरी कर ली है।

कृति ने शुक्रवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ गीत की कुछ झलकियां साझा करते हुए लिखा, “मजेदार रंगीन गीत के साथ ‘बरेली की बर्फी’ की शूटिंग पुरी हुई। आयुष्मान। अश्विनी अय्यर।”

अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित ‘बरेली की बर्फी’ 21 जुलाई को रिलीज होगी।

यह फिल्म उत्तर भारतीय शहर बरेली से एक अलग तरह की रोमांटिक कॉमेडी है। इसमें राजकुमार राव भी अहम भूमिका में हैं।

इसमें आयुष्मान एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के रूप में दिखेंगे, जबकि राजकुमार एक लेखक और कृति एक आधुनिक युवती की भूमिका में हैं।

कृति वर्तमान में दिनेश विजान निर्देशित फिल्म ‘राब्ता’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और जिम सर्भ भी हैं। फिल्म के शीर्षक गीत में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अतिथि भूमिका में दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493