मादक पदार्थो की समस्या केवल मेक्सिको की नहीं, हमारी भी : अमेरिका

वाशिंगटन, 19 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार ने गुरुवार को कहा कि मादक पदार्थो की तस्करी और इससे जुड़े अपराधिक संगठन केवल मेक्सिको की नहीं, बल्कि अमेरिका की भी समस्या हैं।

एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि मादक पदार्थो की घरेलू मांग में कमी लाने के लिए योजना लागू करने की जरूरत है।

विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा, “अमेरिका को इस सच्चाई का सामना करना ही होगा कि कि हम (मादक पदार्थो के) बाजार हैं। लेकिन, मादक पदार्थो के आदी लोगों की कभी खत्म न होने वाली मांग और आसानी से जाल में फंसने वाले नए युवाओं को सफलतापूर्वक इस मामले में शामिल करने के लिए यहां कोई बाजार नहीं है।”

उन्होंने कहा, “हम अमेरिकियों को यह मानना ही होगा कि यह हमारी समस्या है।”

घरेलू सुरक्षा मंत्री जॉन केली ने स्वीकार किया कि मादक पदार्थो के व्यसन में लिप्त लोगों द्वारा की जाने वाली मांग के चलते अमेरिका अवैध मादक पदार्थो के लिए चुंबक समान बन गया है।

केली ने हालांकि स्वीकार किया कि मादक पदार्थो की तस्करी और संगठित अपराध से जुड़ी हिंसा से मेक्सिको सबसे अधिक प्रभावित है।

केली ने कहा कि जब तक अमेरिका में अवैध मादक पदार्थो का इस्तेमाल कम नहीं हो जाता, ‘तब तक हम सीमा पर एक हारी हुई जंग लड़ रहे हैं।’

उन्होंने जोर देकर कहा, “अगर अमेरिकी समझ जाएं कि अवैध पदार्थो के इस्तेमाल के कारण मेक्सिको और कोलंबियां में मौतें होती हैं और पूरे क्षेत्र में पत्रकारों और लोगों की हत्याएं कर दी जाती हैं तो वे इसके प्रयोग को काफी हद तक कम कर देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493