अमेरिका ने सीरिया में पहली बार सीधा हमला किया

दमिश्क, 19 मई (आईएएनएस)। अमेरिका ने सीरिया सरकार के समर्थित बलों पर पहली बार सीधा हवाई हमला किया है, जो विवादित क्षेत्र अल तांफ में अंदर तक घुस गए थे।

अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि रूस के ऐसा कोई कदम न उठाने के आग्रह के बावजूद यह हमला किया गया है।

‘एनबीसी’ की रपट के अनुसार, अल-तांफ में स्थित गठबंधन के ठिकाने पर गुरुवार को हुए इस हमले में मृतकों को लेकर तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस हवाई हमले को अमेरिकी सेना और सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के वफादार लड़ाकों के बीच पहले सार्वजनिक तौर पर ज्ञात सीधे टकराव के रूप में देखा जा रहा है।

गठबंधन ने कहा कि गुरुवार को किया गया हवाई हमला सीरियाई बलों द्वारा विवादित क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाकर अमेरिका और उसके समर्थकों के लिए खतरा पैदा करने के जवाब में किया गया।

गठबंधन के अनुसार, जॉर्डन और इराक की सीमा के पास स्थित अल तांफ अमेरिका और रूस के बीच हुए समझौते के अंतर्गत विवादित क्षेत्र माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493