अभिनेता रणदीप हुड्डा की अनोखी जिम श्रृंखला शुरू

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की बॉडी बिल्डिंग इंडिया (बीबीआई) कंपनी ने ‘जिम 99’ श्रृंखला शुरू करने की घोषणा की है।

जिम की यह अनोखी श्रृंखला सिर्फ 99 रुपये में प्रतिघंटे की दर से जिम की सुविधाओं का इस्तेमाल करने का अवसर दे रही है। इसके लिए लोगों को जिम की सदस्यता लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस मौके पर हुड्डा ने कहा, “जिम 99 एक नया विचार है। यह कॉलेज छात्राओं, घरेलू महिलाओं, पेशेवरों और व्यापारियों आदि की मांग को पूरा करेगा। कई लोग जिम जाना इसलिए शुरू नहीं करते क्योंकि वह इसके लिए रोजाना नियम का पालन नहीं कर सकते। जिम 99 ऐसे ही लोगों के लिए है।”

उन्होंने कहा कि कंपनी अपना पहला जिम दिल्ली में खोलेगी। इसके बाद मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता, पुणे, नोएडा और गुरुग्राम में इसका विस्तार किया जाएगा।

कंपनी 2017 के अंत तक देशभर में कुल 50 जिम खोलेगी, जिसके लिए लगभग 25.35 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493