टीवी शो के लिए यात्रा करेंगी

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री पल्लवी शारदा, शेफ सरनश गोइला, फैशन फोटोग्राफर तारस तारापोरवाला, गायिका नताली डी लूसियो और सिनेमाटोग्राफर साई सनील टीवी शो के माध्यम से एशियाई राजमार्ग पर यात्रा करते नजर आएंगे।

यह ‘नेक्सा जर्नीज ऑन एशियन हाइवे 1 ड्राइवन बाय एस-क्रॉस’ नामक एक ट्रैवल शो है। इसका प्रसारण डिस्कवरी चैनल के क्लस्टर पर 21 मई से होगा।

उल्लेखनीय है कि सात-एपिसोड की श्रृंखला 10 लोगों की यात्रा को पूरा करेगी। यह दिल्ली से शुरू होते हुए उत्तर प्रदेश और फिर असम, नागालैंड, मणिपुर और म्यांमार की ओर जाएगी।

बयान के मुताबिक, यात्रा के अंतिम चरण में वे म्यांमार से अपनी यात्रा शुरू करेंगे, जो थाईलैंड के बैंकॉक तक जाएगी, और इसके साथ ही यह महायात्रा संपन्न हो जाएगी।

इस यात्रा में जाने वाले अन्य नामों में पेशेवर रेस कार चालक हुसैन कचवाला और संगीतकार कुणाल कुंडू भी शामिल हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493