दक्षिण चीन सागर के आचार संहिता मसौदे को मंजूरी

बीजिंग, 19 मई (आईएएनएस)। चीन और दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) ने दक्षिण चीन सागर के बहुपक्षीय आचार संहिता मसौदे को मंजूरी दे दी है।

चीन के गुइयांग में दो दिवसीय बैठकों के बाद चीन और 10 एशियाई देशों (बर्मा, ब्रुनेई, कंबोडिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम) के प्रतिनिधियों के बीच गुरुवार को इस मसौदा समझौते पर सहमति बनी।

विदेश मामलों के उपमंत्री लिउ झेनमिन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस मसौदे में अगले दौर की चर्चा का मार्ग प्रशस्त किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आसियान ने अप्रैल में दक्षिण चीन सागर विवादों को दूर करने के लिए आचार संहिता को अंतिम रूप देने की प्रतिबद्धता जताई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493