रीथ ने एक्सेल एंटरटेनमेंट की वेब श्रृंखला पर करार किया

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री रीथ मजूमदेर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट की वेब श्रृंखला ‘पॉवर प्ले’ के लिए करार किया है।

रीथ ने आईएएनएस से कहा, “एक दिन मुझे एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा बनाई गई) से उनकी नई वेब श्रृंखला की कास्टिंग के फोन आया। मैंने ऑडिशन दिया और मेरा काम देखने के बाद वह मुझे अनुबंधित करने के लिए उत्सुक थे।”

उन्होंने कहा, “उन्हें मेरा पिछला काम पसंद आया और इसलिए वे मुझे अपनी वेब श्रृंखला ‘पॉवर प्ले’ का हिस्सा बनाना चाहते थे। मैं ऋचा चड्ढा की दोस्त की भूमिका में हूं। मुझे हमेशा से उनका काम और अभिनय पसंद रहा है।”

‘पॉवर प्ले’ क्रिकेट और शोबिज पर आधारित एक श्रृंखला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493