मेक्सिको सिटी में वायु प्रदूषण 2 दशकों के गंभीर स्तर पर

मेक्सिको सिटी, 19 मई (आईएएनएस)। मेक्सिको सिटी में वायु प्रदूषण पिछले दो दशकों के सबसे गंभीर स्तर पर पहुंच गया है, जिसके कारण प्रशासन को लगातार पांचवें दिन पर्यावरण सुरक्षा के उपाय जारी रखने पड़े हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शहर के पर्यावरण आयोग ने एक बयान में कहा कि ओजोन के उच्च स्तर के प्रति चेतावनी शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

मेक्सिको सिटी ने वायु प्रदूषण के दो दशकों के सबसे गंभीर स्तर से निपटने के लिए यातायात प्रतिबंध लागू करते हुए 15 लाख वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है।

औद्योगिक संयंत्रों को अपने उत्सर्जन में 30 से 40 प्रतिशत की कमी करने का आग्रह किया गया है, जबकि 20 प्रतिशत गैस स्टेशनों और लिक्वि ड पेट्रोलियम वितरकों को संचालन रोकने को कहा गया है।

मेक्सिको ने इससे पहले मई 1998 में पांच दिन या इससे अधिक की पर्यावरणीय चेतावनी जारी की थी।

वर्ष 2016 में मेक्सिको सिटी सरकार ने वाहनों के उत्सर्जन के लिए नए कड़े कानून लागू किए थे और साथ ही सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493