बियोंसे बनेंगी जुड़वा बच्चों की मां

लॉस एंजेलिस, 22 मई (आईएएनएस)। गायिका बियोंसे नोलेस जल्द ही जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं।

इस खुशी में उन्होंने एक कार्टन पुश पार्टी आयोजित कर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जश्न मनाया।

बियोंसे की मां टीना नोलेस लॉसन ने इस पार्टी में टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स, केली रॉलैंड और मिशेल विलियम्स जैसे मेहमानों की मौजूदगी का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

इन तस्वीरों में ये मेहमान एक नारंगी रंग से सजे कमरे में अलग-अलग डिजाइनों के चमकीले कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

शादी के बाद बियोंसे के बदले उपनाम का जिक्र करते हुए उनकी मां लॉसन ने मेहमानों के साथ यह पुकारते हुए जश्न मनाया, “कार्टर पुश पार्टी की शुभकामनाएं!”

एक सूत्र ने पीपुल डॉट कॉम से कहा कि पार्टी के दौरान इधर-उधर टहलते हुए बियोंसे का उभरा हुआ गर्भ दिखाई दिया, जिस पर टैटू बने हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493