आस्ट्रेलिया में हवाईअड्डों पर तकनीकी समस्या से उड़ानों में देरी

केनबरा, 22 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के हवाईअड्डों पर पासपोर्ट नियंत्रण प्रणालियों में खराबी से अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को उड़ानों में देरी का सामना करना पड़ा।

मेलबर्न हवाईअड्डे के संचालक ने ट्विटर पर कहा, “एडवांस्ड पैसेंजर प्रोसेसिंग सिस्टम के बंद होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं के लिए यात्रियों को अधिक जांच-पड़ताल का सामना करना पड़ रहा है।”

ट्विटर पर इसी तरह का संदेश जारी करने वाले सिडनी हवाईअड्डे के संचालक ने हालांकि बयान जारी कर सेवाओं के सामान्य रूप में शुरू होने की जानकारी दी।

आस्ट्रेलियन डिपार्टमेंट ऑफ इमिग्रेशन एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने एक बयान में कहा कि सोसाइटी इंटरनेशनल दूरसंचार एयरोनॉटिक्स (सीआईटीए) सिस्टम के साथ एक्सटर्नल सिस्टम रुक गया था।

अधिकारियों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल होने वाली पासपोर्ट नियंत्रण प्रणाली में खराबी आ गई है, जिसका अर्थ है कि पासपोर्ट इलेक्ट्रॉनिक रूप से पढ़ा नहीं जा सकता है, जिससे चेक-इन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ के अनुसार, न्यूजीलैंड, ऑकलैंड और वेलिंगटन हवाईअड्डों को भी देश के आव्रजन मंत्रालय द्वारा उपयोग की जाने वाली राष्ट्रीय प्रणाली में खराबी के कारण इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493