रियल मेड्रिड की खिताबी जीत से खुश हैं कोच जिदान

मेड्रिड, 22 मई (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड द्वारा स्पेनिश लीग का खिताब जीतने से कोच जिनेदिन जिदान बेहद खुश हैं। इस जीत ने रियल मेड्रिड क्लब के इतिहास में 33वां लीग खिताब जोड़ा है।

रविवार रात खेले गए मैच में रियल ने मलागा को 2-0 से मात देकर स्पेनिश लीग खिताब जीता।

रियल ने 2012 के बाद पांच साल के सूखे को खत्म करते हुए पहली बार किसी घरेलू खिताब पर अपना कब्जा जमाया है।

इस मैच में मलागा के खिलाफ रियल के लिए दागे गए दो गोल स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और करीम बेंजेमा की ओर से किए गए।

जिदान ने मैच के बाद अपने बयान में कहा, “हम सब बहुत खुश हैं। 38 सप्ताहों के बाद हमें यह खिताब मिला है और हम विश्व की सर्वश्रेष्ठ लीग में से एक को जीतने में कामयाब रहे हैं।”

कोच जिदान ने कहा, “एक कोच के तौर पर इससे बेहतर कोई चीज नहीं और पेशेवर रूप से देखा जाए, तो यह मेरे जीवन के सबसे सुखद दिनों में से एक है। टीम के खिलाड़ी इस जीत के लायक हैं। हम सभी को काफी संघर्ष करना पड़ा है। टीम का एकता के साथ खेलना ही इस सफलता का मुख्य कारण रहा है।”

इस खिताबी जीत के बाद रियल की नजर एक और खिताब पर है। चैम्पियंस लीग के फाइनल मैच में उसका सामना तीन जून को जुवेंतस से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493