भारत में 16 जून को रिलीज होगी ‘हंटर्स प्रेयर’

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। लेखक केविन विग्नैल के उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘हंटर्स प्रेयर’ भारतीय सिनेमागरों में 16 जून को रिलीज होगी। फिल्म में सैम वर्थिगटन मुख्य किरदार में हैं।

इस फिल्म में अभिनेता एक हत्यारे के रूप में नजर आएंगे। वह एक्शन व रोमांच से भरपूर इस फिल्म के निर्माता भी हैं।

फिल्म के निर्देशक जोनाथन मोस्तोव ने अपने बयान में कहा, “मेरा मानना है कि बेहतरीन थ्रिलर फिल्में वे होती हैं, जहां किरदार जो भी करता है, दर्शक उसे लेकर यह सोचते हैं कि वे भी इस परिस्थिति में ऐसा कर सकते हैं।”

वर्थिगटन ने फिल्म के बारे में कहा कि गोली चलाना, हत्या करना और भाग जाने जैसे दृश्य एक्शन फिल्मों में आम हैं, लेकिन यह उनका पहली बार भावनात्मक स्थिति में इस तरह के एक्शन दृश्यों को करने का अनुभव है।

फिल्म में एलन लीच, ओमी लैंडेकर, मार्टिन कॉम्सटन और वेरोनिका एशेग्वी भी हैं। फिल्म की पटकथा जॉन ब्रैनकाटो, माइकल फेरिस, पॉल लेडन और ओरेन मूवरमैन ने लिखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493