भारत-अफ्रीका साझेदारी से असीम अवसर उपलब्ध होंगे : जेटली

गांधीनगर, 22 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि भारत-अफ्रीका साझेदारी से भविष्य में असीम अवसर उपलब्ध होंगे, क्योंकि दोनों पक्षों में जिस पैमाने पर आदान-प्रदान हो रहा है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।

जेटली ने यहां अफ्रीकी विकास बैंक (एएफडीबी) समूह की पांच दिवसीय सालाना बैठक के उद्घाटन सत्र में यहां कहा, “अगर भारत एक उज्जवल स्थान है, तो अफ्रीका इससे अधिक दूर नहीं है। भारत-अफ्रीका साझेदारी असीम अवसर उत्पन्न करेगी। भारत, अफ्रीका मिलकर भविष्य को आकार दे सकते हैं।”

एएफडीबी पहली बार अपनी सालाना बैठक अफ्रीका महाद्वीप से बाहर कर रहा है। एएफडीपी की 52वीं सालाना बैठक सोमवार को शुरू हुई और यह 26 मई तक चलेगी।

उद्घाटन सत्र का विषय ‘हाई 5 स्ट्रेटजी बढ़ाने के लिए अफ्रीका-भारत सहयोग’ रखा गया है।

जेटली ने कहा कि ‘हाई 5’ एजेंडा भारत की नीतियों से अलग नहीं है।

एफडीबी की ‘हाई 5’ रणनीति के तहत पांच प्रमुख विकास प्राथमिकताएं तय की गई हैं, जिसमें कृषि, ऊर्जा, औद्योगीकरण, क्षेत्रीय संपर्क और सामाजिक और आर्थिक अवसरों तक पहुंच के माध्यम से जीवन की गुणवत्ता में सुधार शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी इस पांच दिवसीय बैठक का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे।

भारत इस बैठक से इतर अफ्रीका-भारत सहयोग कार्यक्रम का आयोजन भी कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493