शतरंज : मास्को ग्रां प्री में हरिकृष्ण को मिला 12वां स्थान

मास्को, 22 मई (आईएएनएस)। भारतीय ग्रैंड मास्टर पेंटाला हरिकृष्ण मास्को एफआईडीई ग्रां प्री टूर्नामेंट में 12वां स्थान हासिल किया।

इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल नौ मैच खेलने के बाद 4.5 अंक के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। साथ ही 10 ग्रां प्री अंक भी हासिल किए।

भारतीय खिलाड़ी ने रविवार को सफेद मोहरों के साथ खेलते हुए आक्रामक शुरुआत की, लेकिन उनके विपक्षी ग्रैंड मास्टर तैमूर रजाबोव ने भी उसी आक्रामकता के साथ जवाब दिया।

समय की कमी के कारण दोनों ने 29 चालों बाद बराबर अंक बांटने का फैसला किया।

हरिकृष्ण अब एफआईडीई ग्रां प्री के तीसरे चरण में अगले महीने जेनेवा में भारतीय चुनौती पेश करेंगे जहां विश्व के दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493