रेमंड ने खादी ब्रांड लांच किया

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। कपड़ा व वस्त्र उद्योग समूह रेमंड लिमिटेड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया पहल के तहत उप-ब्रांड, ‘खादी बाय रेमंड’ लांच किया है।

इस मौके पर एमएसएमई राज्यमंत्री गिरिराज सिंह बतौर मुख्य अतिथि और महात्मा गांधी की पोती सुमित्रा कुलकर्णी गांधी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

रेमंड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष गौतम हरि सिंघानिया के अनुसार, खादी बाय रेमंड द्वारा यह फैब्रिक मिश्रणों और पहनने के लिए तैयार वस्त्रों की श्रेणी है, जो भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है।

सिंघानिया ने एक बयान में कहा, “यह वास्तव में खादी पर गर्व करने वाला मौका है। यह हमारे देश में बनने वाला वस्त्र है। नवीनतम डिजाइन के साथ-साथ अपनी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए रेमंड ने खादी को पसंदीदा कपड़े के रूप में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखा है, जो प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनर्जीवित करने के अनुरूप है।”

इस पहल को खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) अधिनियम के अंतर्गत शुरू किया गया है। यह ग्रामोद्योगों या हस्तशिल्पों के खादी उत्पादों की बिक्री और विपणन को बढ़ावा देगा और सार्वजनिक-निजी साझेदारी मॉडल के माध्यम से स्थापित विपणन एजेंसियों के साथ संबंध स्थापित करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493