इराक : दियाला में सैन्य अड्डे पर चार आत्मघाती हमलावर मारे गए

बगदाद, 22 मई (आईएएनएस)। इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में एक सेना के अड्डे पर हमला करने वाले चार आत्मघाती हमलावरों को इराकी सैनिकों ने सोमवार को मार गिराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, दिजलाह अभियान कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल मेजहिर अल अजावी ने कहा कि आत्मघाती हमलावर आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े थे। इन्होंने बाकुबा शहर में सेना के करकौश शिविर पर हमला किया था। यह बगदाद से 65 किमी दूर है।

अल अजावी ने कहा कि आतंकवादियों ने विस्फोटक बेल्ट पहन रखी थी व राइफल लिए हुए थे। इन्होंने शिविर के उत्तरी द्वार पर हमला किया, लेकिन जवानों ने पीछे से गोलीबारी की और उनमें से एक को मार गिराया, जबकि अन्य तीन को घेर लिया।

अजावी ने कहा, “हमारे बलों ने सभी चारों आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया जो करकौश सैन्य अड्डे में घुसने का प्रयास कर रहे थे। अब हालात नियंत्रण में है।”

उन्होंने कहा कि संघर्ष में दो इराकी जवान मारे गए और तीन घायल हो गए।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब आईएस के कब्जे वाले उत्तरी इराक के मोसुल के पश्चिमी हिस्से को खाली कराने के लिए आईएस विरोधी अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन इराकी सुरक्षा बलों का अभियान में सहयोग कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493