मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज के मुनाफे में 34.14 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि इसी अवधि में कंपनी के स्टैंडअलोन आय में 32.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 479.14 करोड़ रुपये रही।

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की स्टैंडअलोन आय 360.83 करोड़ रुपये थी।
वहीं, समेकित आधार पर समीक्षाधीन अवधि में कंपनी ने 95.23 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 57.03 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की आय में 4.91 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 2,026.37 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 1,931.41 करोड़ रुपये थी।
संपूर्ण वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी का स्टैंडअलोन नुकसान 145.24 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी ने 34.21 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 1,649.05 करोड़ रुपये रही।
गोदरेज इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ए. बी. गोदरेज ने एक बयान में कहा, “वित्त वर्ष 2017 में गोदरेज इंडस्ट्रीज ने अच्छी वृद्धि दर हासिल की है। इस दौरान कंपनी की आय 11 फीसदी बढ़ी और मुनाफा 59 फीसदी बढ़ा।”
dharmpath.com dharmpath