धर्मेद्र, हेमा ने उत्कर्ष को दीं शुभकामनाएं

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बॉलीवुड में ‘जीनियस’ के साथ शुरुआत करने जा रहे फिल्मकार अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष को शुभकामनाएं दी हैं।

धर्मेद्र ने सोमवार को फिल्म के मुहूर्त पर कहा, “आज हम हमारे बेटे की फिल्म ‘जीनियस’ की शुरुआत कर रहे हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह एक प्रतिभा के रूप में सामने आएं और जीवन में सफलता प्राप्त करें। मुझे उम्मीद है कि वह अपनी जड़ों को नहीं भूलेंगे।”

उत्कर्ष ‘गदर : एक प्रेम कथा’ में बाल-कलाकार के रूप में नजर आए थे। उनके किरदार का नाम चरणजीत था। वह सनी देओल और अमीषा पटेल के किरदारों के बेटे के रूप में दिखाई दिए थे।

हेमा ने कहा, “आज अनिल शर्मा के लिए बड़ा दिन है, क्योंकि वह फिल्म ‘जीनियस’ के साथ बॉलीवुड में अपने बेटे उत्कर्ष को पेश करने जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं अनिल शर्मा को कई सालों से जानती हूं, जब वह फिल्म ‘द बर्निग ट्रेन’ के सहायक थे। उस समय वह निर्देशक बनना चाहते थे और वह अब अद्भुत निर्देशकों में से एक हैं। आज वह अपने बेटे को लांच कर रहे हैं और बॉलीवुड के क्षितिज में हैं। वह अपने सपनों और महत्वकांक्षाओं के साथ नया स्टार देने जा रहे हैं। कामना करती हूं कि उनके सपने पूरे हों।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493