लॉस एंजेलिस, 23 मई (आईएएनएस)। गायक क्रिस कॉर्नेल की आत्महत्या के बाद अभिनेता-हास्य अभिनेता रसेल ब्रांड ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर वे अवसाद में हैं तो खुलकर बातचीत करें।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, मादक पदार्थो की लत से जूझ चुके 41 वर्षीय अभिनेता पिछले सप्ताह गायक द्वारा की गई आत्महत्या से चिंतित हैं।
ब्रांड इवांस के साथ अपने ‘ट्रेव्स’ यूट्यूब प्रसारण में उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि क्रिस को शराब की लत थी, लेकिन मेरा मानना है कि उनका निधन संदिग्ध नहीं था।”
उन्होंने कहा, “यहां संपर्क की कमी है। हम एक जन समुदाय के हिस्से हैं। हमें फोन उठाकर बात करनी चाहिए, न कि खुद तक सीमित रहना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath