मास्को, 23 मई (आईएएनएस)। रूस को अपने ऊपर लगे प्रतिबंध को जल्द ही हटाए जाने की उम्मीद नहीं है।
रशियन फेडरेशन काउंसिल के अध्यक्ष व्लादिमीर मार्किन ने सोमवार को कहा कि रूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले से न सिर्फ यह देश बल्कि अन्य देश भी प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इसलिए कभी न कभी प्रतिबंध जरूर हटाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आर्थिक विकास पर ध्यान देकर रूस खुद पर लगे प्रतिबंध के असर से निपटना चाहता है।
मार्किन के मुताबिक, विदेशी नेता प्रतिबंध समाप्त किए जाने के खिलाफ हैं क्योंकि इससे उन्हें अपने प्राधिकार को खोने का डर था।
क्रीमिया को अपने में मिलाने और पूर्वी यूक्रेन में अस्थिर गतिविधियों को अंजाम देने पर अमेरिका ने अपने कुछ सहयोगी यूरोपीय देशों के साथ रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।
dharmpath.com dharmpath