अफगानिस्तान विस्फोट, 3 नागरिकों की मौत

काबुल, 23 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कांधार प्रांत में मंगलवार को सड़क किनारे लगा कर रखे गए एक बम की चपेट में आने से ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोट की घटना मयवंद जिले के कलां कैची गांव में घटी।

अधिकारी ने हमले के लिए तालिबान समूह को जिम्मेदार ठहराया है।

तालिबान आतंकी सुरक्षा बलों के खिलाफ देशी बम का उपयोग करते हैं, लेकिन इसकी चपेट में आम नागरिक भी आ जाते हैं।

संयुक्त राष्ट्र मिशन के आंकड़ों के मुताबिक, अफगानिस्तान के नागरिक सशस्त्र संघर्षो का लगातार खामियाजा भुगत रहे हैं, क्योंकि 2017 के प्रथम तीन महीनों में अफगानिस्तान में संघर्ष संबंधी घटनाओं में 715 नागरिक मारे जा चुके हैं और 1,460 से अधिक घायल हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493