टीवी की कहानियां अब स्टीरियोटाइप नहीं : तरुण खन्ना

अहमदाबाद, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेता तरुण खन्ना का कहना है कि टीवी की कहानियां अब घिसी-पिटी कहानियों और धारणाओं के दायरे को तोड़ रही हैं और छोटा पर्दा अब स्टीरियोटाइप नहीं रह गया है। अभिनेता जल्द ही टेलीविजन शो ‘आरंभ’ में नजर आएंगे।

अहमदाबाद, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेता तरुण खन्ना का कहना है कि टीवी की कहानियां अब घिसी-पिटी कहानियों और धारणाओं के दायरे को तोड़ रही हैं और छोटा पर्दा अब स्टीरियोटाइप नहीं रह गया है। अभिनेता जल्द ही टेलीविजन शो ‘आरंभ’ में नजर आएंगे।

तरुण ने सोमवार को मीडिया से कहा, “टीवी अब स्टीरियोटाइप नहीं रह गया है, आजकल जो कुछ हो रहा है, उससे दिखता है कि टीवी अब स्टीरियोटाइप धारणाओं और कहानियों के दायरे से बाहर निकल रहा है। पहले एक दानव मोटा और भयानक हंसी हंसते हुए दिखाया जाता था, लेकिन अब वे दानव को इस रूप में नहीं दिखाते हैं..मैंने ‘महादेव’ में रावण का किरदार भी निभाया है और अब तक रावण को लेकर लोगों की जैसी धारणा थी, उससे इतर मैंने अपने तरीके से किरदार निभाया।”

उन्होंने कहा कि वह इस तरह के शो का हिस्सा बनकर खुश हैं, जिसमें न सिर्फ फिट शरीर की जरूरत है, बल्कि बोलने की कुशलता भी जरूरी है।

अभिनेता का कहना है कि किसी और की तरह ही उनकी हिंदी बहुत अच्छी है। वह खुद को अच्छा अभिनेता मानते हैं।

यहां योद्धा की वेशभूषा में तैयार विपुल गुप्ता और रजनीश दुग्गल भी मौजूद थे, जबकि अभिनेता तेज सप्रू पुरोहित की वेशभूषा में थे।

गोल्डी बहल के निर्देशन में बन रहे इस शो के कलाकारों ने इसके प्रचार के लिए मोधेरा के सूर्य मंदिर में एक छोटे से नाट्य शो का मंचन भी किया।

फिल्म ‘बाहुबली’ की पटकथा लिखने वाले के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने इस शो की कहानी लिखी है।

‘आरंभ’ में बॉलीवुड अभिनेत्री तनुजा भी हैं, जो हाहुमा के किरदार में नजर आएंगी। स्टार प्लस का यह शो 65 सीमित कड़ियों वाला होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493