लॉस एंजेलिस, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्कार्लेट जोहांसन मेजबान कॉलिन जोस्ट के साथ ‘सैटर्डे नाइट लाइव्स वीकेंड अपडेट’ में दिखाई दीं।
अभिनेत्री ‘एसएनएल’ के सीजन फिनाले में उपस्थित हुईं, जिसमें वह इवांका ट्रंप की भूमिका में दिखाई दीं।
वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, रॉकफेलर सेंटर के आइस रिंक में आयोजित पार्टी के बाद अभिनेत्री जोस्ट के साथ दिखाई दीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा, “स्कार्लेट और कॉलिन 30 रॉक के ‘एसएनएल’ सीजन फिनाले पार्टी में बार में मस्ती करते दिखाई दिए..उन्होंने पहले कुछ मस्ती की और उसके बाद बातचीत करने लगे थे।”
एक अन्य सूत्र ने स्पष्ट किया, “स्कार्लेट और कॉलिन पार्टी के बाद ‘एसएनएल’ कलाकारों और टीम के अन्य सदस्यों के सामने मस्ती कर रहे थे।”
dharmpath.com dharmpath