नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार कबीर खान यात्रा पर आधारित अपनी अगली फिल्म ‘जूकीपर’ की शूटिंग चीन के चेंग्दू शहर के पहाड़ी इलाके में करेंगे।
‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, यह फिल्म ट्रिनिटी पिक्चर्स के निर्माण कार्य के चीन-भारत हिस्से का विस्तार है।
‘जूकीपर’ का सह-निर्माण चाइना पीकॉक माउंटेन और चीन की सरकारी कंपनी हुआशिया डिस्ट्रीब्यूशन करेगी।
इसकी शूटिंग 2018 में शुरू होने की उम्मीद है।
कबीर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ट्यूबलाइट में व्यस्त हैं, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान के साथ चीन की अभिनेत्री झू झू नजर आएंगीं।
यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath