तमिल सिनेमा में लगातार सफलता का स्वाद चख रहा फॉक्स स्टार

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने अपनी हालिया फिल्म ‘संगिली बुंगिली कधावा थोरे’ के जरिए तमिल फिल्म फिल्म उद्योग में अपनी सफलता को बरकरार रखा है।

इस फिल्म के मुख्य कलाकार अभिनेता जीवा हैं और इसे एक अनपेक्षित हिट फिल्म करार दिया गया है।

निर्माताओं ने बताया कि तमिलनाडु में रिलीज के शुरुआती सप्ताहांत में फिल्म ने 6.36 करोड़ का कारोबार किया।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने आईएएनएस को बताया, “हम नवीन सामग्री को चुनकर और आक्रामक विपणन और वितरण के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं भी खुश हूं कि हमने एक बार फिर से एक नए और प्रतिभाशाली निर्देशक इके और निर्माता एटली को लांच किया है।”

इससे पहले फॉक्स स्टार ने नए निर्देशकों के दम पर ‘एंगैयुम एप्पोथुं’, ‘राजा रानी’, ‘कुक्कू’ और ‘मुंडसुपात्ति’ जैसी कई सफल फिल्में दी हैं।

उन्होंने कहा, “हम सही सामग्री की सफलतापूर्वक पहचान करने में सक्षम हैं और बाजार में इस सफलता के पीछे हमारा विपणन और वितरण भी शामिल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493