अपने मुख्य कोच श्मिट से अलग हुआ मेंज

बर्लिन, 23 मई (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब मेंज और मुख्य कोच मार्टिन श्मिट अलग हो गए हैं। दोनों के अलग होने के पीछे जर्मन लीग के सीजन में क्लब की खराब फॉर्म मुख्य कारण रही है।

जर्मन लीग के इस सीजन में मेंज क्लब 15वें स्थान पर रहा।

एक बयान में मेंज क्लब के निदेशक रुवेन स्कूडर ने कहा, “श्मिट के साथ चर्चा के बाद हमने पारस्परिक रूप से सहमत होकर इस साझेदारी को समाप्त करने का फैसला किया।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, श्मिट साल 2015 में कोच कास्पेर जुलमंड के स्थान पर मेंज के मुख्य कोच नियुक्त किए गए थे। अपने पहले सीजन में श्मिट ने क्लब को जर्मन लीग सूची में छठे स्थान पर पहुंचाया था, जिसके कारण क्लब यूईएफए यूरोपा लीग सूची में प्रवेश करने में कामयाब हुआ था।

क्लब के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए, तो जर्मन लीग के इस सीजन में खेले गए पिछले 12 मैचों में से मेंज को केवल दो में जीत हासिल हुई। इस कारण, क्लब रेलेगेशन में चला गया।

स्कूडर ने कहा, “इस संघर्ष भरे सीजन के बाद हमें विकास के लिए एक नए सिरे से शुरुआत की जरूरत है। इस सीजन ने हमें सीख दी है कि हमें शांत रहकर फैसले लेने होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493