हरियाणा : बीएमयू में ऊर्जा दक्षता पर अध्ययन केंद्र खुला

गुड़गांव, 24 मई (आईएएनएस)। तैयार लुब्रिकेंट्स के वैश्विक बाजार की प्रमुख कंपनी शेल लुब्रिकेंट्स ने बुधवार को यहां स्थित बीएमएल मुंजाल युनिवर्सिटी (बीएमयू) में एक अध्ययन केंद्र शुरू किया। इस अध्ययन केंद्र का उद्देश्य कॉलेज छात्रों को उद्योग संबंधी अनुभव मुहैया कराना है।

शेल लुब्रिकेंट्स इंडिया की कंट्री हेड, मानसी त्रिपाठी ने कहा, “शेल ऊर्जा दक्ष लुब्र्रिकेंट्स की पेशकश के माध्यम से वर्षों से ऊर्जा दक्षता में सुधार करने की ओर ध्यान केंद्रित कर रही है और अब इसी काम को आगे बढ़ाने के लिए हम विद्यार्थियों, भविष्य के हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को प्रेरित कर रहे हैं। इस केंद्र से हमें उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग बढ़ाने का एक मौका मिलेगा।”

बीएमएल मुंजाल युनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. बी. एस. सत्यनारायण ने कहा, “हमें इस बात की बेहद खुशी है कि शेल जैसी एक दिग्गज वैश्विक कंपनी परिसर में एक लुब्रिकेंट और ट्रिबोलॉजी

प्रयोगशाला की स्थापना करने के लिए सामने आई। हमें पूरी उम्मीद है कि विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रत्यक्ष अनुभव से सीखने और गहरी समझ बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा नवोन्मेश और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रक्रिया सिर्फ ऑटोमोटिव और औद्योगिक कार्यों तक सीमित न रहकर और आगे तक जाएगी।”

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अक्षय कांत मुंजाल ने कहा, “इस प्रयोगशाला की खास बातों में से एक यह है कि यह विभिन्न वाहनों में प्रयोग होने वाले पुजरें और प्रणालियों पर प्रायोगिक अनुभव के माध्यम से हमारे विद्यार्थियों और शिक्षकों को व्यावहारिक अनुभव मुहैया कराएगा। हम इस केंद्र को शेल की विशेषज्ञता और बीएमयू की प्रतिभा को एक साथ लाने के प्रयोग के तौर पर देखते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493