स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाजी टीम के सदस्य अभिषेक हुए सम्मानित

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। हाल ही में शंघाई में हुए तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे दिल्ली निवासी अभिषेक वर्मा को बुधवार को सम्मानित किया गया।

आयकर निरीक्षक अभिषेक, कोलम्बिया को हरा कर स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में शामिल थे। भारतीय टीम, वियतनाम, ईरान और अमरीका को हराकर फाइनल में पहुंची थी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्र ने पूरे विभाग की ओर से अभिषेक को सम्मानित किया और उनके शानदार खेल करियर के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

अभिषेक को 2014 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार और 2007 में राजीव गांधी राज्य पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

उन्होंने भारत में 2016 में आयोजित 12वें सैफ खेलों में स्वर्ण तथा थाईलैंड में 2015 में आयोजित 19वीं एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक सहित अनेक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493