रूस की साइकिलिस्ट डोपिंग के कारण 4 साल के लिए निलंबित

मास्को, 24 मई (आईएएनएस)। साइकिलिंग की विश्व नियामक संस्था ने बुधवार को रूस की महिला साइकिलिस्ट तातियाना एंतोशिना को डोपिंग के आरोप में चार साल के लिए निलंबित कर दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अंतर्रष्ट्रीय साइकिलिंग संघ ने एक बयान जारी कर कहा है कि 34 वर्षीय तातियाना ने प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रतिबंधित दवा का सेवन किया था।

उनका निलंबन 31 मई 2016 से शुरू होगा जो तीन अप्रैल 2020 तक चलेगा।

एंतोशिना 2006 से पेशेवर रेसर हैं। उन्होंने 2012 में लंदन ओलम्पिक में रोड रेस में 25वां स्थान हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493