माइली साइरस ने एरियाना ग्रैंडे को गीत समर्पित किया

लॉस एंजेलिस, 25 मई (आईएएनएस)। गायिका माइली साइरस ने टीवी शो ‘द वॉयस’ में अपनी प्रस्तुति एरियाना ग्रैंडे और मैनचेस्टर एरिना में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों को समर्पित की।

यह हमला सोमवार रात को मैनचेस्टर एरिना में हुआ था।

साइरस ने मंगलवार को रियलिटी शो ‘द वॉयस’ में अपने नए सिगल ‘मलीबू’ गाया और यह प्रस्तुति उन्हें समर्पित की।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, उन्होंने हमले में मारे गए लोगों की याद में उन्हें अपनी प्रस्तुति समर्पित की।

माइली साइरस ने शो के दौरान कहा, “मैं यह गाना अपनी अच्छी दोस्त एरियाना ग्रैंडे और कल उस भयावह हमले के पीड़ितों को समर्पित करना चाहती हूं। हमारी संवेदनाएं आपके साथ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493