पेरिस, 25 मई (आईएएनएस)। फ्रांस की आतंकवाद रोधी इकाइयों ने आतंकवादि साजिश रचने के संदेह पर उत्तरी फ्रांस से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
सरकारी टेलीविजन चैनल फ्रांस 3 हॉट्स-डी-फ्रांस के मुताबिक, दो महिलाओं को बुधवार को उत्तरी फ्रांस के लिले एंड हॉबोरडिन शहरों से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।
जांच से जुड़े एक संदिग्ध ने बताया कि ये दोनों संदिग्ध एक सप्ताह से पुलिस के रडार पर थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों महिलाओं को पुलिस हिरासत में रखा गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पेरिस अभियोजक कार्यालय ने आतंकवादी मामलों की जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath