मुंबई में कशिश क्वीयर फिल्मोत्सव का आगाज

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। मुंबई में कशिश क्वीयर फिल्मोत्सव के आठवें संस्करण का बुधवार को आगाज हो गया। इसमें 45 देशों की 147 फिल्में दिखाई जाएंगी।

यह महोत्सव एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए बड़ा अवसर होता है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, गोदरेज उपभोक्ता उत्पाद के निसाबा गोदरेज, सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अधूना भवानी, फिल्म निर्माता सोनाली बोस, अभिनेता लुब्ना सलीम, लिबर्टी सिनेमा में त्योहार निर्देशक श्रीधर रंगायण के साथ कई लोग उपस्थित हुए।

इस अवसर पर अर्जुन ने कहा, “इस जगह पर इससे पहले मैं इतना खुश नहीं हुआ। मैं अभिभूत हूं। अंत में हमारा जीवन, खुशियां महत्वपूर्ण है ना की यह कि समाज क्या सोचता है। यह देखना अद्भुत है कि यहां एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोग हैं।”

कार्यक्रम का आगाज लोकप्रिय शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति के साथ किया गया। इसकी मेजबानी लोकप्रिय रेडियो जॉकी मलिष्का ने की।

इस फिल्मोत्सव की समाप्ति आठ मई को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493