मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लिए जुलाई दोहरी खुशी का समय है, क्योंकि उनकी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ 14 जुलाई को रिलीज होगी। इसके दो दिन बाद उनका जन्मदिन भी है।
कैटरीना ने फिल्म के पोस्टर पर लिखा, “आधिकारिक तौर पर फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी। मेरे जन्मदिन से दो दिन पहले।”
यह पोस्टर बुधवार को उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया।
फिल्म का पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ्नरोमांचक फिल्म है, जिसमें कैटरीना और रणबीर कपूर समुद्री गुफा के अंदर से एक बैम्बू राफ्टिंग करते दिख रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग बसु निर्देशित फिल्म बनने में चार वर्ष लग गए। इससे पहले यह सात अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।
डिज्नी और पिक्च रशुरू प्रोडक्शन की ‘जग्गा जासूस’ एक साहसिक फिल्म है, जिसमें रणबीर का किरदार अपने पिता की खोज में है।
dharmpath.com dharmpath