मैनचेस्टर, 25 मई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर एरीना में हुए आतंकवादी हमले के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था के बीच द ग्रेट मैनचेस्टर रन मैराथन का रविवार को आयोजन होगा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप की सबसे बड़ी मैराथन (10 किलोमीटर) में पिछले साल 35,000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया था और इस बार इसमें हॉफ मैराथन का आयोजन भी होगा।
मैनचेस्टर शहर के काउंसलर लुत्फुर रहमान ने कहा, “यह एक शानदार शहर है और हमें इन बेहतरीन खेल समारोहों को सफल रूप से आयोजित करने का इंतजार है।”
इससे पहले, चेल्सी ने अपनी प्रीमियर लीग परेड को रद्द कर दिया था, जो रविवार को होनी थी। क्लब ने कहा कि ब्रिटेन के आतंकवादी खतरे को देखते हुए ऐसा कर पाना सही नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 64 लोग घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath