केपा लिबर्टाडोरेस के नॉकआउट दौर में पाल्मेरास

रियो डी जनेरियो, 25 मई (आईएएनएस)। ब्राजील सेरी-ए लीग के मौजूदा विजेता पाल्मेरास ने कोपा लिबर्टाडोरेस के ग्रुप-ई में शीर्ष स्थान हासिल करने के साथ ही इसके नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया है।

पाल्मेरास ने अर्जेटीना के क्लब एटलेटिको टॉकुमान को 3-1 से हराकर यह स्थान हासिल किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पहले हाफ की शुरुआत के बाद 15वें मिनट में येरी मीना ने गोल दागकर पाल्मेरास का खाता खोला।

इसके बाद दूसरे हाफ में लुइस रोड्रिगेज (56वें मिनट) ने गोल कर टॉकुमान का खाता खोल स्कोर 1-1 से बराबर किया, लेकिन इसके बाद दो और गोल दागकर पाल्मेरास न 3-1 से जीत हासिल की।

पाल्मेरास के लिए ये दो गोल 69वें मिनट में विलियन और 91वें मिनट में जे रोबटरे ने किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493