कोपा डेल रे फाइनल से पहले सुआरेज चोटिल

बार्सिलोना, 25 मई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज गुरुवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए।

वहीं गेरार्ड पिक और जेवियर मास्केरानो ने टीम टीम के साथ अभ्यास किया। क्लब ने इस बात की जानकारी दी।

बर्सिलोना ने ट्विटर के जरिए बताया कि मौजूदा सत्र में बार्सिलोना के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर सुआरेज के लिए मौजूदा सत्र यहीं समाप्त हो सकता है, क्योंकि मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण वह 15 दिनों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।

इसके बाद सुआरेज का कोपा डेल रे के फाइनल में खेलना असंभव है। शनिवार को बार्सिलोना कोपा डेल रे के फाइनल में अलावेस से भिड़ेगी।

हालांकि उसके लिए अच्छी खबर यह है कि पिक और अर्जेटीना के मास्केरानो फाइनल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

स्पेनिश लीग के अंतिम मैच में पेट की समस्या के कारण पिक ईबर के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे। वहीं मास्केरानो मांसपेशियों में समस्या के कारण मैदान से दूर थे।

दोनों ने गुरुवार को टीम के साथ अभ्यास किया और शनिवार को मैच के लिए फिट लग रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493