पूर्वी सीरिया में हवाई हमलों में 11 की मौत

दमिश्क, 26 मई (आईएएनएस)। पूर्वी सीरिया के डेर अजोर प्रांत में अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना द्वारा इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर किए गए हवाई हमलों में 11 स्थानीय लोगों की मौत हो गई।

ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के मुताबिक, दो परिवारों के 11 लोगों की मौत हुई है। ऐसा अनुमान है कि ये गठबंधन सेना के विमानों से हुए हमलों में मारे गए हैं।

एसओएचआर के मुताबिक, हवाई हमलों में मारे गए लोगों में एक पुरूष, उसकी पत्नी और तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। वहीं, एक बुजुर्ग महिला, एक अनय् महिला और उसके बच्चे की भी मौत हुई है।

इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं जबकि कई मलबों में दबे हुए हैं।

एसओएचआर के मुताबिक, कई लोगों के मलबे में दबे होने की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493