वाशिंगटन, 26 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के फिनिक्स कॉमीकॉन में चार बंदूकों और चाकुओं से लैस एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फिनिसक्स पुलिस की प्रवक्ता सार्जेट मर्सिडीज फॉच्र्युन ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि शख्स के पास तीन हैंडगन, एक शॉटगन और कई चाकू थे।
फॉच्र्युन ने कहा कि शख्स फिनिक्स पुलिस पर हमला करना चाहता था। वह पुलिसकर्मियों की तस्वीरें लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस शख्स की उम्र 30 साल बताई जा रही है।
फिनिक्स कन्वेंशन सेंटर में चार दिवसीय मनोरंजन एवं हास्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath