टेनिस : वावरिंका, निशिकोरी जेनेवा ओपन के सेमीफाइनल में

जेनेवा, 26 मई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका और जापान के केई निशिकोरी ने जेनेवा ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

वावरिंका ने अमेरिका के सैम क्वेरी और निशिकोरी ने केविन एंडरसन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सामाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस पूरे सत्र में क्ले कोर्ट पर संघर्ष कर रहे वावरिंका ने क्वेरी को 4-6, 7-5, 6-2 से मात दी।

क्वेरी ने पहला सेट जीतकर वावरिंका की चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन, वावरिंका ने दमदार वापसी की और दो लगातार सेट जीतते हुए मैच अपने नाम किया।

अन्य मैच में निशिकोरी ने एंडरसन को 2-6, 6-4, 7-6 (8-6) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

एटीपी की वेबसाइट ने निशिकोरी के हवाले से लिखा है, “ऐसा ज्यादातर नहीं होता कि मैं मैच प्वाइंट पर जाने के बाद भी जीत जाऊं, इसलिए मेरे लिए यह अच्छी बात है। अंत में मैंने अच्छी सर्विस की। इस तरह के मैच जीतना महत्वपूर्ण होता है।”

सेमीफाइनल में वावरिंका का सामना रूस के एंड्रे कुजनेत्सोव से होगा जिन्होंने जर्मनी के केड्रिक मार्सल स्टेबे को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

निशिकोरी का मुकाबला जर्मनी के मिश्चा ज्वेरेव के साथ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493