‘वंडर वूमन’ से पहले अभिनय से दूर होना चाहती थीं गैल गैडोट

लॉस एंजेलिस 26 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री गैल गैडोट ‘बैटमैन वर्सेस सुपरमैन : डॉन ऑफ जस्टिस’ में अपनी भूमिका के लिए ऑडिशन से पहले अभिनय से दूर होने का मन बना चुकी थीं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, 32 वर्षीय अभिनेत्री ने जेमी फेलन के ‘द टूनाइट शो स्टेरिंग जिमी फॅलोन’ नामक शो में हॉलीवुड में अपने संघर्ष का खुलासा किया।

गैडोट ने कहा, “इस व्यवसाय में अस्वीकृति कठिन है। मैंने एक के बाद एक कैमरा टेस्ट दिए हैं। मैंने अपने पिता से बातचीत की, मुझे नहीं पता था कि मैं इसे आगे कहां तक ले जा सकती हूं।”

उन्हें यह तक पता नहीं था कि अगर ‘बैटमैन वी सुपरमैन’ के निर्देशक जैक स्नाइडर ने उन्हें ऑडिशन के लिए कहा तो वह कौन-सी भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा, “मुझे जैक स्नाइडर ने फोन किया, जो गुप्त भूमिका के लिए मेरा ऑडिशन लेना चाहते थे।”

‘वंडर वुमन’ में गैडोट महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म दो जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493