लॉस वेगास, 26 मई (आईएएनएस)। गायिका सेलीन डियोन, जेनिफर लोपेज और संगीत बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज के कलाकार आतंकवादी धमकियों के बावजूद अपनी प्रस्तुति देंगे।
हाल ही में ब्रिटेन के मैनचेस्टर में गायिका एरियाना ग्रांडे की प्रस्तुति के दौरान हुए विस्फोट के बाद इस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मैनचेस्टर हमले में 22 लोग मारे गए थे।
‘टीएमजे’ की रिपोर्ट के अनुसार, सेलीन और जेनिफर इस सप्ताहांत अपनी प्रस्तुति देंगी, जबकि बैकस्ट्रीट बॉयज का कार्यक्रम अगले माह होगा।
dharmpath.com dharmpath