मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। रैपर यो यो हनी सिंह का कहना है कि वह हमेशा ही कुछ नया करने की जुगत में रहते हैं। वह स्टूडियो में रोजाना लगभग 12 घंटे बिताते हैं।
हनी सिंह से जब काम के प्रति उनके समर्पण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “जब कुछ कलाकार एक हिट गाना देते हैं, तो वे खुद को उस विशेष शैली में दोहराते रहते हैं, लेकिन मैं हमेशा कुछ नया बनाने की कोशिश करता हूं। मैंने ‘अंग्रेजी बीट’ से एक नए चलन की शुरुआत की और उसके बाद ‘लुंगी डांस’ जैसा गाना बनाया और फिर ‘पार्टी ऑल नाइट’। मैं हर पल कुछ नया करता रहता हूं।”
वह कहते हैं, “मैं रोजाना स्टूडियो में 12 घंटे काम करता हूं, मेरा मकसद हमेशा कुछ नया बनाना ही होता है।”
dharmpath.com dharmpath