ओएनजीसी का मुनाफा 6 फीसदी गिरकर 4,340 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में सरकारी तेल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्प. (ओएजीसी) के मुनाफे में 6.1 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 4,340 करोड़ रुपये रही। जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में यह 4,624.30 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में ओएनजीसी की कुल आय में 29.24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 26,233.56 करोड़ रुपये रही, जिसमें परिचालन आय का सबसे बड़ा योगदान रहा। वहीं, वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की आय 20,297.33 करोड़ रुपये थी।

जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 47.59 फीसदी बढ़कर 20,696.46 करोड़ रुपये रही, जोकि वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के दौरान 14,022.15 करोड़ रुपये थी।

संपूर्ण वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान कंपनी का मुनाफा 17,899,97 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जोकि इसके पिछले वर्ष के दौरान 16,139 करोड़ रुपये थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493