लंदन, 27 मई (आईएएनएस)। गायक ट्रॉय सिवान का कहना है कि डच निर्माता और डीजे मार्टिन गैरिक्स हर काम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है और पूरी तरह सक्रिय रहते हैं।
दोनों ने एकल गीत ‘देयर फॉर यू’ रिलीज किया है। इसका निर्माण, ध्वनि मिश्रण गैरिक्स ने किया है। वह सिवान के साथ इस गाने के सह-लेखक भी हैं।
सिवान ने अपने बयान में कहा, “गैरिक्स के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा। वह जो भी करते हैं, उसे पूरे मन से करते हैं और उसमें सबकुछ लगा देते हैं। ‘देयर फॉर यू’ में लिए हमने जो कुछ भी रचनात्मक काम किया है उस पर मुझे बहुत गर्व है।”
वृत्तचित्र की शैली में बना वीडियो ‘देयर फॉर यू’ सैन फ्रांसिस्को में फिल्माया गया है।
गैरिक्स के मुताबिक, “इस गाने पर सिवान जैसे असाधारण कलाकार के साथ करने पर मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। मैं काफी समय से उनका प्रशंसक हूं। वह एक सच्चे कलाकार हैं और उससे बढ़कर एक अच्छे दोस्त हैं।”
dharmpath.com dharmpath