रजनीश व विपुल ले रहे दोस्ती का आनंद

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। रजनीश दुग्गल और विपुल गुप्ता आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘आरंभ’ में एक-दूसरे के साथ लड़ते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, उनकी दोस्ती को एक दशक हो गया है। फिलहाल, दोनों एक-साथ दोस्ती का आनंद ले रहे हैं।

विपुल ने कहा, “हम एक-दशक से एक-दूसरे को जानते हैं। सेट पर साथ काम करना मजेदार है और पूरी टीम हमारी लड़ाई के लिए उत्साहित है।”

उन्होंने कहा, “हालांकि, शो में कलाकार के तौर पर दोनों एक-दूसरे के खिलाफ होंगे। हमारे पास संवादों के लिए काफी समय है।”

आगामी टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर राजनीश लंबे बाल, दाढ़ी वाले चेहरे और एक मांसल शरीर में नजर आएंगे।

इस शो में अनुभवी अभिनेत्री तनुजा और कार्तिका नायर भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493