पश्चिमी मोसुल के 3 इलाकों में इराकी बलों को कामयाबी

बगदाद, 27 मई (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से मुकाबला कर रहे इराकी सुरक्षाबलों ने मोसुल के ओल्ड सिटी सेंटर के तीन पड़ोसी इलाकों से इस्लामिक स्टेट (आईएस) को खदेड़ने के लिए शनिवार को एक नया अभियान चलाया, जिसमें उन्हें बड़ी सफलता मिली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सेना के एक अधिकारी ने कहा कि सेना आईएस के प्रभुत्व वाले अल-शिफा, पुलिस तथा रैपिड रिस्पॉन्स फोर्सेज अल-जंजिली और आतंकवाद-निरोधी सेवा के कमांडो अल-सेहा इलाके में दाखिल हुए।

पुलिस के एक बयान के मुताबिक, देर शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने घनी आबादी वाले सिटी सेंटर के किनारे स्थित विभिन्न इलाकों में आईएस के मुख्यालयों तथा उनके सुरक्षित इलाकों पर रॉकेट तथा बम हमले शुरू कर दिए थे।

इराकी सुरक्षाबलों ने पश्चिमी मोसुल से आईएस को खदेड़ने के लिए अभियान चला रखा है, जिसमें उन्हें अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेना का समर्थन भी प्राप्त है। हालांकि घनी आबादी वाले ओल्ड सिटी सेंटर सहित आसपास के कई इलाके अब भी आईएस के कब्जे में हैं।

इराकी सेना ने गुरुवार को जारी एक बयान में आईएस के कब्जे वाले इलाके के लोगों से अपील की थी कि वे सुरक्षित गलियारों के माध्यम से वह जगह छोड़ दें।

बयान के मुताबिक, “हम आपसे सुरक्षित गलियारों के माध्यम से तत्काल यह स्थान छोड़ देने की अपील करते हैं। आपको सुरक्षा मिलेगी और वाहनों से सुरक्षित इलाकों तक पहुंचाया जाएगा।”

बयान में कहा गया है कि सरकार नहीं चाहती कि नागरिक हताहत हों, जिनका आतंकवादी समूह मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493