ऐश्वर्य राजेश ने की अभय देओल की तारीफ

चेन्नई, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य राजेश ने अभिनेता अभय देओल की तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा इंसान बताया है। दोनों तमिल फिल्म ‘इधु वेधालम सोल्लुम कधाई’ में साथ नजर आएंगे, जो अभय की पहली तमिल फिल्म होगी।

ऐश्वर्य ने ट्विटर पर शनिवार को अभय के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अभय देओल बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। ‘इधु वेधालम सोल्लुम कधाई’ के लिए फोटो-शूट।”

अभय इस फिल्म में एक अतिथि की भूमिका में नजर आएंगे। वह 29 मई से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

रथींद्रन प्रसाद निर्देशित फिल्म में अभिनेता अशोक सेल्वम भी प्रमुख भूमिका में हैं।

अभय पिछली बार 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में नजर आए थे। फिलहाल उन्हें ‘रॉक द शादी’ की रिलीज का इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493