मैनचेस्टर सिटी से जुड़ेंगे बर्नाडो सिल्वा

मैनचेस्टर, 27 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग मैनचेस्टर सिटी ने पुर्तगाल के युवा अटैकिंग मिडफील्डर बर्नाडो सिल्वा के साथ करार की पुष्टि की है।

क्लब ने कहा है कि सिल्वा एक जुलाई को क्लब के साथ जुड़ेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि क्लब ने उनके ट्रांसफर के लिए 5.5 करोड़ खर्च किए हैं।

बीते सीजन में सिल्वा ने मोनाको के लिए 51 मैच खेले और कुल 11 गोल किए। इसके अलावा उन्होंने नौ गोल करने में अपने साथियों की मदद की। मोनाको टीम चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल में पहुंची और साथ ही लीग-1 खिताब भी जीता।

सिटी के अलावा रियल मेड्रिड और मैनचेस्टर युनाइटेड जैसे क्लब सिल्वा के साथ करार को इच्छुक थे लेकिन सिटी के कोच पेल गुआर्डियोला ने मौके की नजाकत को भांपते हुए सिल्वा के रूप में गर्मियों का पहला करार किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493