नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। ऐसे समय में जब क्लाउड तकनीक अपनाने का चलन विकसित हुआ है और दुनिया भर में ग्राहक अवसंरचना में सार्वजनिक और निजी क्लाउड क्षमता की तलाश कर रहे हैं, हाइब्रिड समाधान है। आईबीएम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आईबीएम इंडिया और दक्षिण एशिया के क्लाउड बिजनेस नेतृत्व विकास अरोड़ा ने बताया, “जह हम निजी और सार्वजनिक क्लाउड का कार्यभार मूल्यांकन करते है, तो ग्राहक सोचते हैं हाइब्रिड पर क्यों जाएं। हम हर रोज अपने ग्राहकों के साथ अध्ययन और मूल्यांकन करते है। इसलिए हमारे दिमाग में हाइब्रिड को लेकर कोई सवाल और शंका नहीं है।”
आईबीएम का मानना है कि क्लाउड और हाइब्रिड के मामले में वह सबसे बेहतर है। डेटा केंद्रों की समूची दुनिया में जरूरत है।
अरोड़ा कहते हैं, “डेटासेंटर को सुरक्षित बनाए रखने की आवश्यकता है और वॉटसन हमारे क्लाउड को सुरक्षित बनाने की अतिरिक्त क्षमता देता है, साथ ही यह ब्लॉकचेन और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे नवोन्मेष को भी समर्थन मुहैया कराता है।”
अरोड़ा ने भारत के बारे में कहा कि कंपनी की प्राथमिकता देश में यह सुनिश्चित करना है कि हमारे सभी ग्राहक हमारे क्लाउड और कॉगनिटिव-रोडमैप के बारे में जागरूक हों।
dharmpath.com dharmpath