काहिरा, 27 मई (आईएएनएस)। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने मिस्र में हुए एक बस हादसे की जिम्मेदारी शनिवार को ली है। यह बस शुक्रवार को कॉप्टिक ईसाइयों को ले जा रही थी, जिसमें 29 लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आतंकी संगठन आईएस ने कहा, चार कारों में हथियारों से लैस उसके दस लड़ाकुओं ने अल-अदवा शहर के पास गोलीबारी की, जिसमें 20 से ज्यादा अन्य लोग घायल भी हुए थे।
यह हमला उस समय हुआ, जब ईसाई समुदाय के कुछ लोग प्रार्थना के लिए सेंट सैमुएल की मोनास्ट्री में जा रहे थे।
dharmpath.com dharmpath